– आखिर कितने बेगुनाहो की बली लेने के बाद जागेगा संबंधित विभाग।
– औद्योगिक परिक्षेत्र सिरगिट्टी ओव्हर ब्रिज पर हर महीने हो रहें हादसे।
– घटना के बाद लगती है ओव्हर ब्रिज पर वाहनो की कतारे।
बिलासपुर- औद्योगिक परिक्षेत्र स्थित ओव्हर ब्रिज रात्रि के अंधेरे मे जानलेवा साबित हो रहा है। बुधवार की रात इस खुनी ब्रिज के उपर अज्ञात भारी वाहन की चपेट मे आने से एक ग्रामीण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हुई थी वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। उक्त ओव्हर ब्रिज पर रात्रि के समय अंधेरे का साम्राज्य रहता है जिसके चलते आए दिन यहां लोग दुर्घटना के शिकार हो रहें है। ब्रिज के उपर प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं होने की जानकारी राजधानी से लेकर न्यायधानी के संबंधित सेतु विभाग, सीएसआईडीसी व लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारियो को है। परन्तु किसी के कानो मे जु तक नहीं रेंग रहा है आख़िरकार इस अंधकार मे डूबे ओव्हर ब्रिज पर प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त करवाने के लिए कितने बेगुनाहो को अपनी जान की बली देनी पड़ेगी। आखिर क्यों अधिकारी सब जान कर भी लोगो के जान के साथ खिलवाड़ कर रहें है जबकि इस ब्रिज के उपर प्रकाश की व्यवस्था करने यहां के पार्षद व नागरिको ने कई दफा समस्त विभाग सहित जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौप चुके है परन्तु किसी को कोई सरोकार नहीं है। न्यायधानी बिलासपुर रायपुर की लाइफलाइन माने जाने वाले इस ब्रिज पर लोग अपने वाहनो के लाईट के भरोसे आवागमन करते है। वाहनो की लाईट सिधे सामने से आने वाले राहगीरों पर पड़ते है जिसके चलते हर समय यहां दुर्घटना घटित होते रहता है। बुधवार की रात यहां इसी प्रकार के दर्दनाक हादसे मे तखतपुर दैजा ढंनढंन निवासी कृपाराम विश्वकर्मा पिता राम फल विश्वकर्मा उम्र 60 वर्ष को एक आज्ञात वाहन ने अपनी चपेट मे लिया था। जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हुई थी वही मोटरसाइकिल में सवार दैजा हालमुकाम बन्नाक चौक सिरगिट्टी निवासी बलराम विश्वकर्मा व भोला राम विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल है जिनका उपचार अस्पताल मे चल रहा है और दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

(अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपित वाहन चालक हों जाते है फरार) उक्त ओव्हर ब्रिज पर अधिकांश दुर्घटना रात्रि के समय ही होता है जिससे अनुमान लगाया जा सकता है की अंधेरे के कारण ही यहां दुर्घटनाए होती है। वही आज से पहले इस ब्रिज के उपर जितनी भी दुर्घटना हुई है एक दो को छोड़ अन्य किसी भी घटना को अंजाम देने वाले न तो वाहन हत्थे चढ़े न ही आरोपी वाहन चालक। दरअसल घटना को अंजाम देने के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी आसानी से वाहन समेत फरार हो जाता है। हालांकि इस मामले के आरोपी तक पहुंचने पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहीं है।

(मुख्य सड़क कई जगह से जर्जर,रात्रि मे मवेशियों का जमघट)
उक्त ब्रिज से सिरगिट्टी की तरफ बढ़ने पर ब्लैक डायमंण मोटर कारखाने के सामने से लेकर खत्री मशाला कारखाने तक सड़क के दोनों तरफ रोड कई जगह से पुरी तरह टूट चुकी है। जिसमे लोगो के मोटर सायकल के पहिए फ़स रहें है। सीएसआईडीसी द्वारा कुछ दिनों पूर्व कुछ एप्रोच रोड सहित गोकने नाला पुल पर सड़क मरम्मत करवाया गया था परन्तु उक्त स्थान को उसी तरह छोड़ दिया गया है जो बड़े वाहनो के चलने से और भी जर्जर हो रहा है। वही अक्सर रात्रि के समय सड़को पर मवेशियों का जमघट लगा रहता है जिसके चलते या तो मवेशी स्वयं दुर्घटना के शिकार हो रहें है या फिर राहगीर मवेशियों से टकरा कर घायल हो रहें है।

