– आखिर कितने बेगुनाहो की बली लेने के बाद जागेगा संबंधित विभाग।
– औद्योगिक परिक्षेत्र सिरगिट्टी की सड़क फिर हुई खून से लाल।
– औद्योगिक परिक्षेत्र स्थित ओव्हर ब्रिज पर हर महीने जा रही लोगो की जान।
– घटना के बाद ओव्हर ब्रिज पर लगी वाहनो की कतारे।बिलासपुर – न्यायधानी मे एक दर्दनाक सड़क हादसे मे एक ग्रामीण की मौके मे ही मौत हो गई वही अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया गया है वही घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर दैजा हालमुकाम बन्नाक चौक सिरगिट्टी निवासी बलराम विश्वकर्मा अपने अन्य परिजन ढंनढंन निवासी कृपाराम विश्वकर्मा पिता राम फल विश्वकर्मा उम्र 48 वर्ष व भोला राम विश्वकर्मा के साथ दो अलग अलग मोटर सायकल मे सवार होकर शादी कार्यक्रम मे सामिल होने मन्नाडोल के लिए निकले ही थे।
अभी उनकी मोटरसाइकिल सिरगिट्टी औद्योगिक परिक्षेत्र स्थित ओव्हर ब्रिज के पास पंहुचा ही था की विपरीत दिशा से लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के चालक ने मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 एपी 9376 को जमकर ठोकर मारते हुए दुसरे मोटरसाइकिल को भी अपनी चपेट में ले लिया और सड़क पर गिरे कृपाराम विश्वकर्मा को अपने पहिए के निचे रौदते हुए मौके से फरार हो गया।
इस दर्दनाक घटना मे कृपाराम विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई वही बलराम विश्वकर्मा व भोला राम विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो होकर सड़क पर पड़े रहें। घटना के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई लोगो ने डायल 112 सहित थाना सिरगिट्टी मे घटना की सुचना दी। गंभीर रूप घायल दोनों ग्रामीणों को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वही मृतक के शव को
(कितनी बली लेने के बाद जागेगा संबंधित विभाग)
सिरगिट्टी औद्योगिक परिक्षेत्र स्थित इस ओव्हर ब्रिज मे रात्रि के समय प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है इस ब्रिज मे अधिकांश दुर्घटना रात्रि के समय ही घटना है जिसमे अब तक कई लोगो ने अपनी जान गवा दिए है। इस ओव्हर ब्रिज पर कई वर्षो से रात्रि मे प्रकाश की व्यवस्था करने लोगो ने संबंधित सेतु विभाग,सीएसआईडीसी,सहित लोक निर्माण विभाग व जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप। रात्रि मे प्रकाश की व्यवस्था करने की मांग किए है परन्तु किसी के कानो मे जु तक नहीं रेंग रहा है। यहां लगातार लोग दुर्घटना मे मौत के आगोश मे समा रहें है परन्तु न जाने संबंधितो की आँखे कब खुलेगी आखिर इस ब्रिज मे प्रकाश की व्यवस्था करने के लिए न जाने विभाग कितने लोगो की जान लेगी।

