– सिरगिट्टी मे हर साल पानी की समस्या निराकरण हेतु विशेष पहल नहीं।
– नयापारा के तालाब पर लोगो के घर से निकलता गंदा पानी एकत्र हो रहा।
– तालाब सुखी आने लगी दरारे भरने कोई पहल नहीं।
सिरगिट्टी-(फोटो) सिरगिट्टी क्षेत्र में जलस्तर नीचे चले जाने से मार्च माह मे ही पेयजल व निस्तारी की समस्या शुरू हो गई है तेजी से घट रही जल स्तर के चलते निजी घरो के साथ ही निगम के अनगिनत बोर के हलक सुख चुकी है गर्मी के तपीस के कारण क्षेत्र के कुछ तालाब व कुए सुख चुके है तो कोई सूखने की कगार पर है। इससे एक ओर मनुष्य तो दूसरी तरफ पशु पक्षियों के लिए जल संकट मंडराने लगा है जबकि अभी गर्मी नें दस्तक दी है अभी आगे पुरा गर्मी का मौषम बचा हुआ है। एक दौर था जब क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण इलाकों मे तालाब जलमग्न होते थे तालाबों में पानी की कोई कमी नहीं रहती थी लेकिन अब साल दर साल तालाब भी पानी के लिए तरसने
लगे है।
(बन्नाक तालाब सुख कर मैदान मे तब्दील)

कुछ साल पहले तालाबो मे जहां 12 महीने पानी भरा रहता था जिससे वहाँ के रहवासी अपनी दैनिक दिनचर्या के लिए पानी उपयोग मे लाते थे साथ ही पशु -पक्षी व हर तरह के जीवों के लिए ये तालाब पानी के बड़े श्रोत होते थे लेकिन अब बदलते वक्त के साथ तालाबों की स्थिति भी खराब हो चुकी है क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10 साईं मंदिर मे जहाँ एक बोर बंद व उसमे का लगे पम्प अंदर लटक रहा है। वही माँ भवानी नगर मे वाटर लेबल गिरने से लोगो को प्रर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है हाई स्कूल स्थित पानी टंकी मे एक बोर दो महीने से खराब पड़ा हुआ है जिसे अब तक नहीं लगाया गया है वार्ड क्रमांक 12 स्थित पानी टंकी को भरने वाले एक मात्र बोर मे दो मोटर पहले से गिरा हुआ है जिसके कारण वहाँ तीसरा मोटर नहीं डल पा रहा है बिते नौ दिनों से यहां के रहवासी पानी के लिए हलाकान है। स्थिति यह है की मार्च माह मे ही यहां अधिकांश इलाको के रहवासी पानी ट्रेंकर पर निर्भर है।



(तालाबो मे पानी नहीं तो कुछ तालाबे सूखने के कगार पर) निगम क्षेत्र सिरगिट्टी के तीनो वार्डो मे कुल तीन बड़े तालाब है जिसमे से सिरगिट्टी बैजनथीया तालाब,नयापारा बड़ा तालाब सहित जय बुढ़ा देव वार्ड स्थित तालाब है जिसमे से सिर्फ बन्नाक डबरी तालाब मे पानी भरा हुआ है ओ भी तेजी से सुख रहा है। लोगो की माने तो जैसे-जैसे तालाब सूखने लगे हैं पानी की कमी होने लगी है. पहले यहां कुएं नहीं सूखते थे क्योंकि तालाब में पानी रहता था लेकिन तालाब सुख रहें तो उसका असर कुए पर भी दिखने लगा है।

(बिते कुछ वर्ष रात्रि 1 बजे पानी के लिए जुटी भीड़)
(निगम के कई बोर सूखे बोर मे पन्नी बांध कर छोडे)
निगम क्षेत्र सिरगिट्टी के तीनो वार्डो मे ऐसे कई बोर है जो वर्तमान मे ही सुख चुके है परन्तु वहाँ नया बोर नहीं कराया गया है। क्षेत्र मे जहाँ पूर्व मे हैंड पम्प होते थे वहाँ के सभी बोर खराब पड़े हुए है जिसमे से कुछ मे आज भी पानी है परन्तु उस पर मोटर नहीं डाला जा रहा है उसे बोरी से ढक कर रखा गया है हर वार्ड मे ऐसे दर्जनों बोर बंद पड़े हुए है।

(पानी की पूर्ति हेतु पहल करने की जरूरत )
अमृत मिशन अंतर्गत नगर पंचायत बिल्हा में शिवनाथ नदी से पाइप के माध्यम से पानी लाकर ट्रीटमेंट उपरांत पानी की आपूर्ति की जा रही है साथ ही उक्त पाइप लाइन को नगर पंचायत बोदरी तक बढ़ाया जा रहा है। यदि उक्त योजना के विस्तार निगम क्षेत्र तिफरा व सिरगिट्टी तक कर दिया जाता हैं तो भूमिगत जल स्रोत पर निर्भरता कम होगी वही इन इलाको मे पानी की समस्या से काफ़ी हद तक राहत मिला जाएगी।

