– हैंड कटर मशीन से सटर का लाक व ताला काटकर लाखो के आभूषण की हुई थी चोरी ।
– पांच दिन बितने के बाद भी पुलिस के हाथों नहीं लगा चोरो के खिलाफ सुराग।
– पूर्व मे दुकानों व मकानो मे हुई चोरियो का आज तक नहीं हुआ खुलासा।

बिलासपुर – बिते चार दिन पूर्व एक ही रात थाने क्षेत्र के दो ज्वेलरी दुकान मे हुई लाखों रुपए के आभूषण की चोरी का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। पुलिस पहले दिन घटना स्थल पर पहुंचकर कुछ दुकानों से चोर के खिलाफ सीसीटीवी फुटेज अपने साथ ले गए जिसके बाद लोगो को आस थी की जल्द ही आरोपी चोर पुलिस गिरफ्त मे होगा परन्तु घटना को हुए पुरे पाँच दिन बितने को है पुलिस के हाथ चोर के गिरेबान तक नहीं पहुंचा है। गौरतलब हो की बिते 31 जनवरी की रात चोर ने तिफरा यदुनंदन नगर स्थित आदर्श ज्वेलर्स का ताला काट कर 50 हजार रुपए के आर्टिफिशियल व चांदी की ज्वेलरी की चोरी किए थे। जिसके बाद उसी रात चोर नें चोरी की घटना को अंजाम देते हुए बन्नाक चौक स्थित सोनी ज्वेलर्स के सटर मे लगे लाक को हैंड कटर से काटकर दुकान मे रखे नगदी 30 हजार रुपए सहित लगभग तीन से चार लांख रुपए के सोने चांदी के कीमती आभूषणो को अपना निशाना बनाया था । दोनों ही चोरी की घटना को लगभग पांच दिन बितने को है परन्तु अभी तक पुलिस के हाथ दोनों ही मामले के आरोपी चोर तक नहीं पहुचे है वही जिस तरह चोर नें कटर से इन दोनों घटना को अंजाम दिया है अंदेशा लगाया जा रहा है की इलाके मे हैंड कटर गैंग अपना पैर पसार रही है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार इन दोनों मामले मे चोर नें लोहा कटर का उपयोग किया है दोनों ही दुकानों के सीसीटीवी फुटेज में चोर अकेला है जिसने बेधडक होकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। हालाकी पुलिस मामले की तह तक जाने प्रयास कर रही है परन्तु मामले का पर्दा फास कब तक होगा ए बता पाना सम्भव नहीं है।
(स्पेशल टीम के हाथ भी नहीं लग रहें चोर)
संपत्ति संबंधी अपराधों को सुलझाने के लिए बनाई गई स्पेशल टीम एसीसीयू भी बिते कुछ दिनों मे बढ़ी चोरी के मामलों में कोई खास सफलता नहीं पा रही है। मानो इनके सूचना तंत्र कमजोर हो चुकी है जो चोरो तक नहीं पहुंच पा रही है। सिरगिट्टी इलाके मे घरो दुकानों मे संपत्ति संबंधी अपराधो मे बढ़ोतरी के साथ ही सिरगिट्टी इलाके मे मोटरसाइकिलो की भी लगातार चोरी हो रही है वाहन चोर गिरोह पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
(बाहरी लोगो का बाढ़ शिकायत चढ़ी अनदेखी की भेट)
निगम क्षेत्र सिरगिट्टी के साथ ही आस पास ग्रामीण अंचलो मे बिते कुछ वर्ष से क्षेत्र मे बेधडक संचालित नेटवर्किंग मार्केट मे काम करने हजारों की संख्या मे युवक युवतियों के साथ ही शादीशुदा महीला पुरुष यहां किराए के मकान मे रहते है। जिसमे से अधिकांश लोगो की जानकारी थाने मे दर्द नहीं है। मकान मालिक भी अपने किराए दार की जानकारी देने से पिछे हट रहें है जिसका मुख्य कारण इस क्षेत्र मे पुलिस का कड़ाई न बरतना है।
बिते माह क्षेत्र के नागरिकों सहित महिलाओ नें ऐसे लोगो सहित नेटवर्किंग मार्केट की छानबीन के साथ ही बाहरी लोगो से क्षेत्र को मुक्त करने आवेदन सौपे थे परन्तु ओ भी आश्वासन का भेट चढ़ गया।
(राजधानी मे कार्रवाई परन्तु न्यायधानी मे कोई सरोकार नहीं) बिते दिनों राजधानी रायपुर के कई इलाको मे बाहरी लोगो की धर पकड़ के साथ ही आधार सहित निवास की जांच हेतु रायपुर पुलिस नें पूरी ताकत झोक दी। इस दौरान लगभग बाहर से शहर मे आए अधिकांश लोगो का आधार सहित फिंगरप्रिंट जुटाया गया इसके साथ ही कुछ संदेहियो को हिरासत मे भी लिया गया। परन्तु बिलासपुर के सिरगिट्टी इलाके मे ऐसे कई लोग किसी न किसी के मकान मे किराए से रह रहें है क्षेत्र मे भारी भरकम बाहरी लोगो की होने की जानकारी पुलिस को भी है परन्तु किसी को कोई सरोकार ही नहीं है।
(चोरी की रिपोर्ट करवाने से पिछे हटते है लोग)
सिरगिट्टी इलाके मे हर महीने मे एक दो मकानो सहित दुकानों मे चोरी की घटना घटित होते ही रहता है। जिसमे से कुछ की रिपोर्ट थाने मे सिवाय आवेदन लेकर चलता कर दिया जाता है तो कुछ लोगो की रिपोर्ट लिखने के बाद भी चोर पुलिस के पकड़ से बाहर रहता है। जिसके चलते जिन लोगो के यहां चोरी की घटना घटित हुई है अधिकांश लोग इसकी रिपोर्ट थाने मे लिखाने से परहेज करते है। दरअसल कुछ मामलो मे चोरी की सुचना देने के बाद किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं होने से लोग पुलिस थानें जाने से पिछे हट जाते है।

