– अधिकांश हितग्राहियो को राशि जमा करने के बाद भी नहीं मिला पट्टा।
– निगम के पार्षद ने सौपा था ज्ञापन, निगम क्षेत्र सिरगिट्टी का मामला।
बिलासपुर!! सरकार की महत्वकांक्षी आवास योजना के तहत शहरी इलाको मे शिविर का आयोजन किया जा रहा है परन्तु ठीक विपरीत यहां बरसो से बसे अधिकांश हितग्राहियो को भूमि का पट्टा नहीं मिल पाया है जिसके चलते लोग इस योजना का लाभ लेने से वंचित हो रहें है। निगम क्षेत्र सिरगिट्टी के वार्ड क्रमांक 10,11,12 मे भाजपा शासन के दौरान भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 246 के अंतर्गत भूतपूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के कार्यकाल के दौरान नगरीय क्षेत्र मे आबादी भूमि पर बसे लोगो को भूमि स्वामी के अधिकार हेतु आबादी पट्टे का वितरण किया गया था। जिसके बाद कांग्रेस सरकार के तहत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल मे राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत आबादी व नजुल भूमि का पट्टा वितरण किया गया था। जिसमे से क्षेत्र के कुछ ही लोगो को पट्टा मिल पाया है आज भी क्षेत्र के अधिकांश लोग मिलने वाले पट्टे से वंचित है। जबकि कई हितग्राहियो ने निगम मे पैसा भी जमा कर दिया है बावजूद अब तक उन्हें पट्टा नहीं मिला है वही वर्तमान मे जिला कलेक्टर के आदेश के बाद वार्डो मे आवास योजना के तहत आवेदन स्वीकारें जा रहें है परन्तु पट्टा नहीं होने के कारण अधिकांश हितग्राही इस योजना का लाभ लेने से वंचित और बेबस दिखाई दे रहें है। सूत्रों की माने तो वर्तमान भाजपा सरकार आने के बाद लोगो को पट्टा नहीं मिला पाया है जबकि राज्य मे भाजपा शासन आए पूरा एक वर्ष हो गया इस संबंध मे वार्ड के हितग्राही काफी परेशान नजर आ रहें है क्योंकि इस पट्टे के नहीं होने से लोग सरकार के दोनों ही योजना से पूरी तरह वंचित है। वर्तमान सरकार सहित जिला प्रशासन को इस ओर रुख मोड़ते हुए लोगो की इस जटिल समस्या का निराकरण करने की जरूरत है ताकि लोगो को इस योजना का लाभ मिल सके।

(योजना के लिए जाति,आमदनी,निवास ने बढ़ाई मुश्किलें)
पूर्व मे बाटे जाने वाले पट्टे के लिए नजुल भूमि मे निवासरत हितग्राहियो के घर का टैक्स सहित राशन कार्ड माँगा गया था जिसके बाद टीम द्वारा सर्वें किया गया उसी के आधार पर हितग्राहियो को पट्टे बने थे। परन्तु इस अब आवेदन करने वाले हितग्राहियो से न केवल निवास व आमदनी प्रमाण पत्र बल्कि जाति प्रमाण पत्र सलग्न करने की अनिवार्यता कर दी गई है जबकि क्षेत्र के कई हितग्राही अपने बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनवाने पूर्व मे ही तहसील कार्यालय के चक्कर काट के थक चुके है। दरअसल उसके लिए काफी पुराना जमीन के दस्तावेज या फिर पिता,दादा का दाखिला ख़ारिज की मांग की जाती है ऐसे मे लोग आवेदन से भी वंचित होते नजर आ रहें है।
(तीनो वार्ड मे 672 हितग्राही मे से 137 को ही मिला पट्टा )
निगम क्षेत्र सिरगिट्टी के तीनो वार्डो मे हुए सर्वें के के अनुसार लगभग 672 हितग्राही है जिनका पट्टा बनना है। जिसमे से वार्ड क्रमांक 10 मे 61 लोगो ने राशि जमा किया है इसमें मात्र 21 हितग्राहियो को पट्टा वितरण किया गया है उसी तरह वार्ड 11 मे 100 हितग्राहियों मे से 86 को पट्टा दिया गया है। वही वार्ड 12 मे 74 हितग्राहियों ने राशि जमा किया है परन्तु पट्टा सिर्फ 30 हितग्राहियों को ही पट्टा वितरण किया गया है। जबकि कई लोगो ने पट्टा वितरण नहीं होने के कारण निगम मे पैसा जमा नहीं किए है।
प्रवेश कश्यप (जोन कमिश्नर जोन 2)
नियम के तहत ही पात्र हितग्राहियो से राशि जमा करवाया गया था जिसकी रशीद भी उन्हें दी गई है, हमारे द्वारा पूरी व लिस्ट संबंधित अधिकारीयों को दी गई थी,पट्टा जारी उन्ही के निगरानी मे जारी की जाती है।

