बिलासपुर। प्रधान पाठक द्वारा महिला BEO के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। CR सुधरवाने गए प्रधान पाठक ने BEO को उसी के टेबल में गिराकर गला दबाने का प्रयास भी किया है। BEO के रिपोर्ट पर पुलिस ने हेड मास्टर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला छत्तीसगढ़ के अभनपुर से सामने आया है। यहां पर एक हेडमास्टर राजन बघेल ने महिला BEO धनेश्वरी साहू के साथ जमकर मारपीट की है। यही नहीं हेडमास्टर ने महिला BEO का गला दबाकर मारने की भी कोशिश की है। इस दौरान कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने दोनों को छुड़ाया। इस मारपीट, गुत्थम गुत्था में महिला BEO के गले चोट लगी है। फिलहाल अभनपुर में पदस्थ विकास खंड शिक्षा अधिकारी धनेश्वरी साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार सोमवार सुबह 11.30 बजे ग्राम परसदा पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक राजन बघेल BEO कार्यालय पहुंचा। वह अपने सीआर में सुधार कराना चाह रहे थे। मामले में बाबू यादुराम साहू ने आगे की कार्रवाई के लिए फाइल बीईओ के सामने पेश किया। राजन बघेल को सीआर में ‘ख’ दे दिया गया था। इसे सुधार कर ‘क’ करने के लिए बीईओ पर हेडमास्टर दबाव बना रहा था। ऐसा करने से मना करने पर वह फाइल बीईओ के चेहरे में मार दी और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने महिला BEO के साथ मारपीट करने लगा। इस मारपीट में गुत्थम गुत्था होने लगी और देखते ही देखते हेडमास्टर में महिला BEO को उसी के टेबल में गिरा दिया और गला दबाने लगा। कार्यालय के अन्य कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन उसने महिला बीईओ का गला दबा दिया। किसी तरह दोनो को छुड़ाया गया। इसके बाद महिला BEO ने हेडमास्टर के खिलाफ थाने में जाकर रिपोर्ट लिखाया है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है।
(BEO ने लगाए गंभीर आरोप)
बीईओ धनेश्वरी साहू ने अभनपुर थाने में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया कि प्रधान पाठक ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि उनके साथ मारपीट भी की। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधान पाठक ने उनका गला दबाने की कोशिश की। घटना के बाद कार्यालय के अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।
(प्रधान पाठक के खिलाफ FIR दर्ज, गिरफ्तारी)
महिला बीईओ की शिकायत के आधार पर अभनपुर पुलिस ने प्रधान पाठक राजन बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज को भी सबूत के तौर पर शामिल किया गया है।

