– ग्राम पंचायत बन्नाक डीह स्थित शासकीय स्कूल का मामला।
– तहसीलदार के साथ हल्का पटवारी सहित सिरगिट्टी पुलिस कर्मी थे मौजूद।
– कई बार शिकायत के बावजूद कोरमी स्कूल प्रांगण नहीं हो सका कब्जा मुक्त।

बिलासपुर सिरगिट्टी – निगम क्षेत्र सिरगिट्टी से लगे ग्राम पंचायत बन्नाक डीह स्थित शासकीय स्कूल के बाउंड्रीवाल से जोड़कर एक परिवार के द्वारा अवैध मकान बना लिया गया जिसकी शिकायत जिलाधीश कार्यालय मे की गई। स्कूल के बाउंड्रीवाल से लगकर अवैध मकान की जानकारी मिलते ही जिलाधीश द्वारा संज्ञान मे लेते हुए अवैध कब्जा हटाने सहित कार्रवाई करने नायब तहसीलदार को आदेशित किया गया। संबंधित द्वारा नगपुरा निवासी सुभाष साहु पिता रामकुमार साहु को पूर्व मे नोटिश जारी कर अवैध कब्जा हटाने की हिदायत के साथ ही एक सप्ताह का मौहलत दिया गया परन्तु उनके द्वारा कब्जा मुक्त नहीं किया गया। मंगलवार को नायब तहसीलदार गरिमा ठाकुर व हल्का पटवारी आभारानी तिर्की टीम के साथ मौके पर पहुचे व कब्जा धारी से घर का समान खाली करवाते हुए कब्जा पर जेसीबी से मलमा जमीदोज किया गया।

ज्ञात हो की इसी जमीन के संबंध मे बीते सप्ताह जब तहसीलदार की टीम मौके पर पहुंची थी तब ग्राम सरपंच व स्थानीय लोगो के बिच कहा सुनी भी हुई दरअसल जिस स्थान पर कब्जा है उसी से लगे मुख्य सड़क व मुक्तिधाम मे कब्ज़ा इस कदर हावी है की वर्तमान मे उसमे शव ले जाने के लिए जगह नहीं बचा है। कुछ लोगों ने अपने पेट पालने वहां दुकान बनाए है तो कुछ ने उस मुक्तिधाम की जमीन पर कमर्शियल काम्पलेक्स बना कर कुछ की बिक्री तो कुछ को किराए मे दे रखे है। भले ही यहां लोगो ने आँख मुंद कर कब्जा को अंजाम दिया है परन्तु इससे शव का दाह संस्कार के लिए मुक्तिधाम तक जाने के रास्ते को ही बंद कर दी गई है ऐसे मे लोगो को कई समस्या से जूझना पड़ता है। कुछ लोगो ने टीम प्रमुख से उस मुक्तिधाम को कब्ज़ा मुक्त करने की बात कहने लगे तो वही निजी व सरकारी जमीन के चलते दो पक्षो मे विवाद होने लगा। इस दौरान सरकारी जमीन को बेचने की बात भी सामने आई है बहरहाल पंचायत मे अवैध कब्जा पर कार्रवाई का पहला मामला है टीम द्वारा आगे भी कार्रवाई करने की बात कही गई है।

(कोरमी स्कूल परिसर मे कब्जा परन्तु कार्रवाई नहीं)
इसी पंचायत से लगे ग्राम पंचायत कोरमी स्थित एक मात्र शासकीय स्कूल प्रांगण के अंदर गांव मे मकान होने के बावजूद कुछ लोगो द्वारा स्कूल के अंदर अवैध मकान बना कर रहने की शिकायत कई दफा जिला कलेक्टर सहित आला अधिकारियो से की गई है। इस मामले मे जांच टीम गठित होने की बात भी की गई थी परन्तु आज तक उक्त स्कूल प्रांगण को कब्जा मुक्त नहीं किया गया है जिस स्कूल प्रांगण मे बच्चों के खेलने के लिए मैदान पर बेरोकटोक कब्ज़ा है। जबकि बन्नाक डीह मे तो महज स्कूल के बाउंड्रीवाल से सट कर मकान बना था परन्तु कोरमी मे तो स्कूल परिसर में ही कब्जा कर मकान निर्माण किया गया है जिला प्रशासन को इस मामले को भी संज्ञान मे लेकर उचित कार्रवाई करने की जरुरत है।
गरिमा ठाकुर (नायब तहसीलदार)
स्कूल बाउंड्रीवाल मे अवैध कब्जा की शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। अन्य अवैध निर्माण पर भी कार्रवाई होनी है कोरमी स्कूल मे कब्जे की जानकारी है जांच की जा रही है।

