– विप्र ब्राम्हण समाज द्वारा दिया एकजुटता का परिचय धूमधाम से किए आयोजन।
– लोगो ने विधायक से की समाज के लिए भवन बनवाने की मांग।
– इसी मंच के माध्यम से प्रतिभा शाली बच्चो व वरिष्ठ जनो के हुआ सम्मान।

बिलासपुर सिरगिट्टी – सिरगिट्टी परिक्षेत्र में समग्र ब्राम्हण समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव सहित समाजिक सम्मेलन बड़े ही उत्साह व धूमधाम से मनाया गया बीते तीन दिनों से विधिवत होने वाले भक्तिमय आयोजन के पहले दिन प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिसमे सामाज के लोगो के साथ ही अन्य समाज के लोगो को इस आयोजन को भव्यता देने निमंत्रण दिया गया।

कार्यक्रम के अंतिम दिवस सिरगिट्टी स्थित गौठान मे बड़ी सही संख्या मे विप्र समाज के लोग शामिल होकर एकजुटता का परिचय दिए जहाँ उपस्थित लोगो ने बनारस माँ गंगा आरती की तर्ज पर 3 पंडितो द्वारा भगवान परशुराम जी का महाआरती उतारी गई। जिसमे मुख्य रूप से बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक व पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला की गरिमामई उपस्थिति रही उक्त आयोजन में समाज के बच्चों ने कई धार्मिक,संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर इस आयोजन को पूरी तरह भक्तिमय से शराबोर कर दिया कई भजनो से प्रभु श्री राम के विभिन्न रूपों व उनके पराक्रम का बखान किए।

उक्त आयोजन के माध्यम से ही समाज ने बच्चों को पुरस्कृत कर वरिष्ठ जनो को श्री फल साल व मूमेंटो देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम को समाजिक भोज के बाद विराम दिया गया उक्त आयोजन समस्त विप्र ब्राम्हण समाज सिरगिट्टी के तत्वाधान में कराया गया ।

(परशुराम के छवि को देखकर आत्मसात करने की जरूरत है – कौशिक) उक्त आयोजन मे पहुचे धरम लाल कौशिक ने पूजा अर्चना के बाद समाज को सम्बोधित करते हुए कहा की भगवान परशुराम के छवि को देखकर आत्मसात करने की जरूरत है। भगवान विष्णु के अवतार भगवान परशुराम का एक रूप ब्राह्मण का है तो दूसरा रूप छत्री का है दोनों ही रूपों मे एक तरफ शास्त्र है तो दूसरी तरफ शस्त्र है भगवान ने एक तरफ धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र का उपयोग किये इसलिए समय आने पर शास्त्रों के साथ साथ शस्त्र का भी उपयोग करना चाहिए।


