– सुबह बादल छाए रहे शाम को बरसे बदरा मतदान करने से कई लोग हुए वंचित।
– मतदाताओ के लिए केंद्रों मे ठंडा पानी,वाटर कूलर सहित दवाई उपलब्ध।
– ग्रामीण व शहरी अंचलो मे आदर्श मतदान केंद्र मे सेल्फी जोन व सजावट रहा आकर्षण का केंद्र।
– युवा वर्ग से साथ महिलाओ सहित बुजुर्गो मे दिखा उत्साह।


लोकसभा बिलासपुर मे लगभग 62 प्रतिशत मतदान सम्पन्न हुआ
बिलासपुर सिरगिट्टी – बीते एक माह से शत प्रतिशत मतदान हो इस उद्देश्य को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कसते हुए हर एक तरिके से मतदाताओ को मतदान के प्रति जागरूक किया वही मतदान के दीन जिला प्रशासन के उस मेहनत को मौषम ने भी चार चाँद लगा दिया मंगलवार को सुबह से ही बादल छाए रहे इस दौरान कुछ मिनट के लिए बूंदा बांदी भी हुई इस दौरान सुबह से ही अपने अपने बूथ पर पहुंचकर मतदाता मतदान करने कतार मे खडे रहे लगभग 10 बजे के बाद मौषम ने करवट बदली और धुप निकल आया। इस दौरान निगम क्षेत्र सिरगिट्टी व आसपास बन्नाक डीह,कोरमी,बसिया,सिलपहरी, हरदी कला टोना ग्रामीण अंचलो के बूथों मे 12बजे के बाद भीड़ लगना पूरी तरह बंद हो गया धीरे धीरे करके मतदाता अपने मताअधिकार का प्रयोग करने पहुंचते रहे। जिला पुलिस व केंद्रीय बल मौजूदगी से क्षेत्र के किसी भी मतदान केंद्र मे किसी प्रकार की विवाद की स्थिति निर्मित नहीं हुई। जिस प्रकार जिला कलेक्टर के आदेश से संबंधित अधिकारियो ने शांतिपूर्ण मतदान कराने के निर्देश दिए ठीक उसी तरह शांति पूर्वक मतदान कराया गया। दोनों ही पार्टियों के सहयोगियों कार्यकर्ताओ ने अपने अपने पक्ष मे मतदान करने जुटे रहे इस दौरान किसी पार्टी विशेष ने स्वम से लोगो को ठंडा पानी के साथ रूआब्जा परोसा तो निगम कर्मी भी बढ़ चढ़ कर मतदाताओ को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए बीते दो दिनों से जूझते नजर आए।
(कुछ केंद्रों मे ईवीएम मे आई खराबी) निगम क्षेत्र सिरगिट्टी के बन्नाक डीह के 259 मे मतदान शुरू होते ही मशीन मे खराबी आ गई लगभग एक घंटे बाद दुसरा मशीन लगाया गया। वही हरदी कला टोना के बूथ क्रमांक 279 मे भी मशीन मे तकनिकी खराबी आ गई जिसे लगभग देढ घंटे के बाद शुरू किया गया। इस दौरान घंटो मतदाता कतार मे खडे रहे मशीन बदलने व सुधारने के बाद यहां सुचारु रूप से मतदान दिलाया गया।

(आंगनबाडी कार्यकर्ता व स्वास्थ्य मितानीनो ने संभाला मोर्चा) भीषण गर्मी को देखते हुए निगम क्षेत्र सिरगिट्टी के सभी बूथों मे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के मितानिनो की भी ड्यूटी लगाई गई थी जिनके द्वारा मतदान केंद्र के सामने मतदाताओ के लिए मेडिकल सुविधा के साथ ही ओ.आर.एस वितरण किया जा रहा था इसके साथ ही जिला प्रशासन के द्वारा मतदाताओ को भीषण गर्मी से राहत दिलाने वाटर कूलर सहित ठंडे पानी व शरबत की व्यवस्था की गई थी ।

(चिलचिलाती धुप तो शाम को हुए बारिश ने बिगाड़ा चुनावी समीकरण) मांगलवार मतदान के दिन जिस प्रकार सुबह बादल मे छाए बादल के चलते सुबह 7 बजे से 10 बजे कुछ बूथों को छोड़ अधिकांश बूथ मे भीड़ दिखा ठीक उससे विपरीत मौषम साफ होते ही सभी केंद्रों मे एक दो करके मतदाता पहुंचने लगे। इस दौरान उम्मीद जताई जा रहीं थी की शाम 4 बजे के बाद मतदान केंद्रों मे भीड़ उमड़ेगी परन्तु एक बार फिर मौषम का मिजाज बदल गया और तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हो गई जिसके चलते कई मतदाता बूथों तक नहीं पहुंच पाए।

(ग्रामीण इलाको मे नहीं लौटे अधिकांश प्रवासी मजदूर आंकड़े से कम पड़ा मतदान)
शहर से जुड़े ग्रामीण इलाको मे कुछ किसान तो अधिकांश गरीब तत्व के है जो अपने व अपने परिवार का पेट पालने अन्य राज्यों के ईट भट्ठे आदि मे काम करने जाते है। जिसमे से अधिकांश लोग बरसात के शुरुवात मे पहुंचते है परन्तु अभी बारिश के मौषम आने मे देरी है इस कारण अधिकांश प्रवासी मजदूरों के मत नहीं पड़े। क्षेत्रों के बूथों मे लगभग 30 से 45 प्रतिशत प्रवासी मजदूर अन्य राज्य मे काम करने चले गए है इस वजह से विधानसभा चुनाव की अपेक्षा लोकसभा चुनाव मे कम मतदान पड़े है।



