बिलासपुर – एक अज्ञात शव को संबंधितो ने भी लावारिश स्थिति मे छोड़ कर लावारिश बना दिया ए हम नहीं कहते दरअसल बिलासपुर के जिला अस्पताल की मर्चुरी की गेट पर सिरगिट्टी के मरी माई तालाब मे मिले अज्ञात भुजूर्ग के शव पड़ा रहा लेकिन उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं था।

गौरतलब हो कि बिलासपुर के सिरगिट्टी मरिमाई मंदिर के पास तालाब में एक अज्ञात पुरुष की लाश मिली थी। जिसकी उम्र करीब 50 से 55 साल के बीच बताई जा रही है। लोगों ने व्यक्ति की लाश देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। हालांकि अभी तक उसके बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बाकी थाना और चौकियों में भी लाश की फोटो के साथ सूचना भेज दी है। वहीं गुम इंसानों की फाइल भी खंगाली जा रही है।
(समय पर नहीं मिला निगम का शव वाहन पेट्रोलिंग वाहन से शव ले जाया गया) सूत्रों की माने तो सिरगिट्टी इलाके मे मिले शवो को निगम का शव वाहन लेकर जाता है।जिसमे शव रखने के लिए पुलिस निगम कर्मियों का सहारा लेती है परन्तु बिते कल बुजुर्ग की लाश पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी से लेजाया गया उस समय लगभग शाम के 6 बजे थे। परन्तु शव गेट के बाहर किसने रखा यह सोचनीय है लवारिश लाश को पुलिस मर्चेंरी मे रखने की बात कही थी परन्तु शव गेट के पास पाया गया जहाँ उसके बाकी के कपड़े व चप्पल भी था।
(संबंधितो ने कहा मामले की जानकारी लेकर करेंगे कार्रवाई)
इस मामले में संबंधित सिविल सर्जन डॉ अनिल गुप्ता ने कहा कि धूप में शव रखना गलत है लेकिन मुझे इसकी जानकारी नहीं है। डॉ अनिल गुप्ता ने कहा कि आमतौर पर पुलिस वाले शव लेकर आते हैं और पोस्टमॉर्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप देते हैं। इस मामले की पूछताछ कर जानकारी ली जाएगी और वॉर्ड ब्वॉय पर कार्रवाई की जाएगी।

